मुंबई , फरवरी 14 -- अभिनेत्री शालिनी पांडे का कहना है कि वेबसीरीज बैंडवाले में उनका निभाया मरियम का किरदार सिर्फ एक किरदार नहीं था, उसने उन्हें भीतर से छू लिया।
जैसे ही बैंडवाले की स्ट्रीमिंग शुरू हुई, शालिनी पांडे ने सोशल मीडिया पर एक बेहद निजी और भावुक नोट शेयर कर इस खास पल को सेलिब्रेट किया। अपने किरदार मरियम की दुनिया में दर्शकों को स्वागत करते हुए उन्होंने उस सफर को याद किया, जो सिर्फ क्रिएटिव नहीं बल्कि उनके लिए पर्सनल तौर पर भी बदल देने वाला रहा।यह रिलीज ऐसे वक्त पर आई है जब शालिनी अपने करियर के एक कॉन्फिडेंट और सशक्त फेज में हैं। हाल ही में फिल्म महाराज के लिए ब्रेकथ्रू परफॉर्मेंस अवॉर्ड जीतने के बाद उन्होंने लगातार ऐसे रोल चुने हैं जो इमोशनल डेप्थ और बारीकियों की मांग करते हैं।
पिछले साल डब्बा कार्टेल और राहु केतु जैसे प्रोजेक्ट्स के साथ उन्होंने ऐसे किरदार निभाए जो उनके आर्टिस्टिक इंस्टिंक्ट्स को चुनौती देते रहे। और लगता है कि बैंडवाले ने उन पर एक खास छाप छोड़ी है।
अक्षत वर्मा के निर्देशन में बनी और स्वानंद किरकिरे व अंकुर तेवारी द्वारा को-क्रिएट की गई बैंडवाले की कहानी रतलाम की एक युवा शायरा मरियम के इर्द-गिर्द घूमती है। मरियम शादी, उम्मीदों और अनकही महत्वाकांक्षाओं के बीच घुटती हुई खामोशियों को जीती है। यह एक सॉफ्ट रिबेलियन की कहानी है, जहां विरोध शोर नहीं करता, भीतर ही भीतर सुलगता है। शालिनी के शब्दों से साफ है कि यह किरदार सिर्फ परफॉर्म नहीं किया गया, बल्कि कहीं न कहीं उनकी अपनी सच्चाई से जुड़ गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित