मुंबई , सितंबर 17 -- विंडोज प्रोडक्शंस की आने वाली फिल्म 'बोहरूपी-द गोल्डन डाकू' का नया गाना 'मॉयदमुखो हिट' रिलीज हो गया है। शिबोप्रसाद मुखर्जी और कौशानी अभिनीत यह गीत पूजा के जश्न और उत्सवी माहौल को रंगीन अंदाज में पेश करता है।देसी रिदम और फेस्टिव बीट्स से सजा यह गाना फिल्म की दुनिया में जश्न और ऊर्जा की झलक देता है। गाने को बोनी चक्रवर्ती ने कंपोज किया है, जबकि रितम सेन ने इसके बोल लिखे हैं। चोरा के अतिरिक्त बोल नानीचोरा दास बाउल ने लिखे हैं।
श्रेष्ठा दास, नानीचोरा दास बाउल और बोनी चक्रवर्ती ने गाने को अपनी आवाज दी है। इसका संगीत प्रोडक्शन सुदीप्तो पॉल ने किया है, जबकि मैगी ने कोरियोग्राफी की है।
नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी ने कहा कि 'मॉयदमुखो हिट' के जरिए फिल्म की फेस्टिव एनर्जी और देसी रंग को सामने लाने की कोशिश की गई है। उन्होंने उम्मीद जतायी कि दर्शक पूजा के दौरान इस गाने का आनंद लेंगे।
'बोहरूपी-द गोल्डन डाकू' में एक्शन, ड्रामा, रोमांस और मनोरंजन का मेल देखने को मिलेगा। फिल्म 15 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित