मुंबई , अक्टूबर 16 -- बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन की फिल्म 'प्यार का पंचनामा 2' के प्रदर्शन के 11 साल पूरे हो गये हैं। वर्ष 2015 में रिलीज हुई लव रंजन निर्देशित इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ने अपने हास्य, यादगार संवादों और रिश्तों की उलझनों के चित्रण से युवाओं के बीच खास पहचान बनाई थी।
फिल्म में कार्तिक आर्यन का लगभग पांच मिनट लंबा मोनोलॉग सबसे चर्चित दृश्यों में शामिल रहा। रिश्तों को लेकर उनके किरदार की बेबाक राय, शानदार कॉमिक टाइमिंग और प्रभावशाली अभिनय ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। फिल्म के संवाद सिनेमाघरों से निकलकर युवाओं की रोजमर्रा की बातचीत और सोशल मीडिया पर लोकप्रिय हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित