मुंबई , सितंबर 19 -- फिल्म 'पहला प्यार दूसरी बार' की नई स्टारकास्ट का मजेदार इंट्रोडक्शन वीडियो जारी किया गया है, जिसमें अनुभव बस्सी, गुरलीन पन्नू और देवेश दीक्षित नए कलाकारों को रोस्ट करते नजर आ रहे हैं।वीडियो में फिल्म से डेब्यू कर रहे स्पर्श वालिया, अलीशा चोपड़ा, कुणाल वैद, साक्षी वैद्य, तुषार छिब्बर और सरगुन कौर लूथरा से बस्सी, पन्नू और दीक्षित मजेदार और तीखे सवाल करते हुए उनकी टांग खींचते नजर आते हैं। वीडियो में 'पहला प्यार दूसरी बार' को लेकर 'प्यार का पंचनामा 3' जैसे सवालों के जरिए भी खूब मस्ती की गई है।

ट्रेलर से पहले जारी इस वीडियो में छह नए कलाकारों की युवा ऊर्जा और मस्ती भरी बातचीत देखने को मिलती है। फिल्म का ट्रेलर 21 सितंबर को रिलीज होगा।

'पहला प्यार दूसरी बार' को लव फिल्म्स प्रस्तुत कर रहा है। अनुज सैनी निर्देशित इस फिल्म के निर्माता लव रंजन और अंकुर गर्ग हैं। फिल्म 23 अक्टूबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित