पटना, सितंबर 19 -- जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने शनिवार को कहा कि नीतीश संवाद जीविका के 20 साल बेमिसाल' को पूरे बिहार में उत्सव के रूप मनाया जाएगा।जदयू प्रदेश कार्यालय, पटना में आगामी दो अक्टूबर को सभी जिलों में आयोजित होने वाले 'नीतीश संवाद - जीविका के 20 साल बेमिसाल' कार्यक्रम को लेकर सभी जिलों से आईं महिला नेताओं एवं पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मुख्य रूप से जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार, मंत्री श्रीमती शीला मंडल, श्रीमती लेशी सिंह, डाॅ. श्वेता गुप्ता, विधानपरिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, सहित विधायक एवं विधानपार्षदगण मौजूद थे।

बैठक की अध्यक्षता जदयू महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष सह विधानपार्षद श्रीमती शिवरानी देवी प्रजापति ने की। बैठक में 'नीतीश संवाद' को उत्सव के रूप में मनाने और इसकी सफलता सुनिश्चित करने को लेकर रणनीति पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित