मुंबई , अक्टूबर 29 -- िल्म 'तैश' के प्रदर्शन के छह साल पूरे हो गए हैं। इस फिल्म में अभिनेता पुलकित सम्राट ने अपने दमदार अभिनय से दर्शकों के सामने अपनी प्रतिभा का एक अलग पहलू पेश किया था। कॉमेडी और हल्के-फुल्के किरदारों के लिए पहचाने जाने वाले पुलकित ने इस फिल्म में गंभीर और चुनौतीपूर्ण भूमिका निभाकर अपनी अभिनय क्षमता का परिचय दिया।

फिल्म में पुलकित ने सनी का किरदार निभाया था, जो गुस्से, जल्दबाजी और भावनात्मक उथल-पुथल से जूझता नजर आता है। बदले की आग में उलझे इस किरदार को उन्होंने प्रभावशाली ढंग से पर्दे पर उतारा। उनके अभिनय में जहां आक्रामकता दिखाई दी, वहीं किरदार के भीतर छिपे दर्द और संघर्ष को भी बखूबी उभारा गया।

पुलकित के अभिनय की खासियत यह रही कि उन्होंने सनी को केवल गुस्सैल व्यक्ति के रूप में पेश नहीं किया, बल्कि उसकी भावनाओं और आंतरिक द्वंद्व को भी जीवंत बनाया। उनका यह अंदाज उनकी पिछली भूमिकाओं से अलग था और इसने दर्शकों को उनके अभिनय का नया रूप देखने का अवसर दिया।

छह साल बाद भी 'तैश' पुलकित सम्राट के करियर की उल्लेखनीय फिल्मों में शुमार है। इस फिल्म ने साबित किया कि वह कॉमेडी के साथ-साथ गंभीर और चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं को भी प्रभावी ढंग से निभाने में सक्षम हैं। सनी के किरदार में उनका अभिनय आज भी उनकी विविधतापूर्ण अभिनय क्षमता की याद दिलाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित