मुंबई , अप्रैल 14 -- अभिनेता अड़ीवी शेष का कहना है कि उनकी फिल्म 'डकैत' क्लासिक रोमियो-जूलियट की कहानी का देसी मॉडर्न रूप है। अभिनेता अड़ीवी शेष ने फिल्म 'डकैत' के इमोशनल पहलू पर बात की है। उन्होंने इसे क्लासिक रोमियो और जूलियट की कहानी का एक नया और आज के समय के हिसाब से बनाया गया रूप बताया है, जिसे ग्रामीण भारत के सच्चे और कच्चे माहौल में दिखाया गया है।
हालांकि डकैत में एक्शन और बदले की कहानी भी है, लेकिन अड़ीवी शेष के अनुसार इसका असली केंद्र दो पुराने प्रेमियों की कहानी है, जिनका बीता हुआ रिश्ता आज भी उनकी ज़िंदगी को प्रभावित करता है। फिल्म दिखाती है कि अधूरा रह गया प्यार समय के साथ कैसे बदल जाता है-कभी चाहत में, कभी गुस्से में और कभी माफी या सुधार की भावना में।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित