मुंबई , अप्रैल 06 -- अश्विन महाराज प्रस्तुत नया गाना 'जश्न की ज़ुबान हूँ मैं' रिलीज़ हो गया है।

बाली की खूबसूरत लोकेशंस पर शूट किया गया यह गाना ग्लैमर, म्यूज़िक और सेलिब्रेशन का परफेक्ट मेल पेश करता है।गाने का निर्देशन अश्विन महाराज ने किया है, जबकि कोरियोग्राफी आनंद भाकुनी ने संभाली है। इसमें अप्रिलियानी पुत्री और गुंग चिंटा की स्टाइलिश परफॉर्मेंस देखने को मिलती है।गाने को शंकर दास और सतीश त्रिपाठी ने अपनी आवाज़ दी है। म्यूज़िक और लिरिक्स भी सतीश त्रिपाठी के हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित