पटना, मार्च 18 -- राजधानी पटना के बापू टावर सभागार में बुधवार को 'जल महोत्सव पखवाड़ा' के अंतर्गत लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग ने वाटरएड इंडिया के सहयोग से राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमे हर घर नल का जल' योजना में काम करने वाली महिला पंप ऑपरेटरों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण पाइप जलापूर्ति योजनाओं के प्रभावी संचालन एवं अनुरक्षण में महिलाओं की नेतृत्वकारी भूमिका को रेखांकित करना एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला पंप ऑपरेटरों को सम्मानित करना तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वित कार्य प्रणाली को सुदृढ़ करना था।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न जिलों से आई महिला पंप ऑपरेटरों एवं अनुरक्षकों/वार्ड सदस्यों को 'हर घर नल का जल' योजना के प्रभावी संचालन एवं अनुरक्षण में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र एवं विभिन्न उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान जलापूर्ति प्रणाली में उनकी निरंतर सक्रिय, जिम्मेदार एवं जमीनी स्तर पर प्रभावी भूमिका की औपचारिक पहचान के रूप में दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित