मुंबई , सितंबर 28 -- भिनेत्री संदीपा धर ने कहा है कि सीरीज 'चुंबक' में महिला किरदारों को जिस तरह से पेश किया गया है, वह उन्हें खास तौर पर पसंद आया।संदीपा धर ने कहा कि कॉमेडी के पारंपरिक फॉर्मेट से अलग इस शो में महिलाओं को सिर्फ सपोर्टिंग कैरेक्टर्स तक सीमित नहीं रखा गया है।
शो का हिस्सा बनने के फैसले के बारे में संदीपा ने कहा, "मैं इस शो को लेकर इसलिए उत्साहित थी क्योंकि इसमें महिलाओं को स्टीरियोटाइपिकल तरीके से नहीं दिखाया गया है। आमतौर पर कॉमेडी में पुरुषों के पास सारे कॉमिक पार्ट्स होते हैं, जबकि महिलाएं सिर्फ सपोर्टिंग कैरेक्टर्स होती हैं। लेकिन यहां ऐसा बिल्कुल नहीं है।"उन्होंने हेली शाह के किरदार ट्विंकल का उदाहरण देते हुए कहा, "यहां हमारे पास ट्विंकल है, जिनकी कॉमेडी शो में सबसे अव्वल है।"संदीपा ने पारंपरिक जेंडर भूमिकाओं से हटकर किरदारों को पेश करने के प्रयास की भी सराहना की। उन्होंने कहा, "हम महिलाओं को सिर्फ बैठकर खाना बनाते या पुरुषों को खाना परोसते हुए नहीं दिखा रहे हैं। दरअसल, आतिश ने यह बहुत सोच-समझकर किया है। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि हम पारंपरिक जेंडर रोल्स को फॉलो न करें।"संदीपा धर ने कहा कि स्क्रिप्ट पढ़ते समय ही उन्हें इसकी लेखनी अलग और रिफ्रेशिंग लगी थी। उन्होंने कहा, "जब मैं स्क्रिप्ट पढ़ रही थी, तभी मुझे लगा कि किसी को महिलाओं के किरदारों को इस तरह लिखते देखना वाकई काफी रिफ्रेशिंग है।"'चुंबक' में महिला किरदारों को कहानी में सक्रिय भूमिका और कॉमिक स्पेस दिया गया है, जिसे संदीपा ने कॉमेडी के लिहाज से एक अलग नजरिया बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित