पटना , मई 31 -- िहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा रविवार को कहा कि "खेत सुरक्षित रहेगा, तभी हमारा किसान समृद्ध होगा और बिहार आत्मनिर्भर बनेगा।

श्री सिन्हा सोमवार को प्रदेश में एक जून से 30 जून 2025 तक चलने वाले एक महीने के "खेत बचाओ अभियान" का भव्य शुभारंभ करेंगे।

बिहार सरकार के कृषि विभाग ने इस राष्ट्रीय अभियान को प्रदेश के प्रत्येक गांव और पंचायत स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने के लिए अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

कृषि मंत्री श्री सिन्हा ने इस अभियान के बारे में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की दूरदर्शी सोच से शुरू होने वाला यह अभियान मात्र एक प्रशासनिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक बड़ा सामाजिक और आर्थिक जन-आंदोलन है। उन्होंने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य 'कम खाद, सही खाद और सही सलाह' के सिद्धांत को हर खेत तक पहुंचाना है, जिससे रासायनिक उर्वरकों के असंतुलित उपयोग को रोका जा सके और खेती की लागत में कमी आए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित