मुंबई , अक्टूबर 23 -- षभ शेट्टी और रुक्मिणी वसंत अभिनीत फिल्म 'कांतारा: चैप्टर 1' का पहली बार अनमोल सिनेमा पर प्रसारण होगा। फिल्म शनिवार, 24 अक्टूबर को शाम सात बजे प्रसारित की जाएगी।लोककथा, आस्था और भावनाओं के संगम पर आधारित यह फिल्म भारतीय परंपराओं, संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत को दर्शाती है। फिल्म में इंसान, प्रकृति और ईश्वर के बीच गहरे संबंध को भव्य दृश्यों, प्रभावशाली अभिनय, शानदार सिनेमैटोग्राफी और संगीत के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है।
'कांतारा: चैप्टर 1' कांतारा यूनिवर्स की दूसरी फिल्म और मूल कहानी की प्रीक्वेल है। कदंब वंश के दौर में स्थापित यह फिल्म उस दंतकथा की शुरुआत दिखाती है, जिसमें एक योद्धा को धरती और उसके लोगों की रक्षा के लिए चुना जाता है। कहानी में लालच और सत्ता की ताकतों के विरुद्ध संघर्ष तथा दिव्य शक्तियों की भूमिका को प्रमुखता दी गई है।
फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी उल्लेखनीय प्रदर्शन किया और विभिन्न भाषाओं में दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। अपनी लोककथा, सांस्कृतिक पृष्ठभूमि और भव्य दृश्यांकन के कारण इसने भारतीय सिनेमा में खास पहचान बनाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित