मुंबई , जनवरी 30 -- बॉलीवुड अभिनेता अविनाश तिवारी ने अपनी आने वाली फिल्म 'ओ रोमियो' के लिए फ्लेमेंको मूव्स सीखे हैं।
'लैला मजनू' की दर्दभरी शिद्दत हो, 'मडगांव एक्सप्रेस' की कॉमिक टाइमिंग, 'खाकी: द बिहार चैप्टर' की सख़्ती या 'द मेहता बॉयज़' का ड्रामा ,अविनाश तिवारी ने अपने काम से हर बार ये साबित किया है कि वो इमोशन्स और रेंज के खिलाड़ी हैं. उनकी परफॉर्मेंस हमेशा गहराई और असर के लिए सराही गई है. लेकिन इस बार जो सामने आया, वो थोड़ा हटकर है।
विशाल भारद्वाज की आने वाली फिल्म 'ओ रोमियो' की तैयारी में अविनाश ने फ्लेमेंको डांस को भी अपना हथियार बनाया।हाल ही में अविनाश ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो फ्लेमेंको डांस करते नज़र आ रहे हैं। इसी आर्ट फॉर्म के ज़रिए उन्होंने अपने किरदार जलाल को गढ़ा है।जलाल की खतरनाक मौजूदगी सिर्फ हिंसा से नहीं, बल्कि कंट्रोल और ठहराव से आती है। वीडियो में अविनाश की सीधी खड़ी देह, तेज़ फुटवर्क और भीतर दबा तनाव साफ महसूस होता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित