मुंबई , जुलाई 01 -- हॉलीवुड के प्रसिद्ध एक्शन ट्रेनर और स्टंट विशेषज्ञजेसन नोविएलो ने यश राज फिल्म्स की आगामी एक्शन फिल्म 'ऐल्फा' के लिए अभिनेत्रियों आलिया भट्ट और शर्वरी को विशेष एक्शन प्रशिक्षण दिया है।

मार्शल आर्ट्स और स्टंट प्रदर्शन के क्षेत्र में चार दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले जेसन नोविएलो कई बार के विश्व चैंपियन मार्शल आर्टिस्ट हैं।

फिल्म ऐल्फा के लिए जेसन नोविएलो ने आलिया भट्ट और शर्वरी के साथ लंबे समय तक काम करते हुए उनकी शारीरिक तैयारी और चुनौतीपूर्ण एक्शन दृश्यों के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया। दोनों अभिनेत्रियों ने फिल्म के बड़े पैमाने पर फिल्माए गए एक्शन दृश्यों के लिए कड़ी मेहनत की है।

आदित्य चोपड़ा के निर्माण और शिव रवैल के निर्देशन में बनी ऐल्फा तीन जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित