नयी दिल्ली , मार्च 05 -- टाटा समूह की विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि उसकी उड़ानें पश्चिम एशिया में प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र के ऊपर से नहीं गुजर रही हैं।
एयरलाइन ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "एयर इंडिया प्रतिबंधित हवाई क्षेत्रों में उड़ानों का परिचालन नहीं कर रही है।"उसने कहा कि क्षण-क्षण की खुफिया सूचनाओं, वैश्विक परामर्शों और सतत निगरानी के आधार पर उड़ानों का मार्ग तय किया जा रहा है ताकि हर यात्रा सुरक्षित, नियमों के अनुरूप और विश्वसनीय हो।
एयरलाइन ने सोशल मीडिया पर चल रही उन खबरों का खंडन करते हुए यह पोस्ट किया है जिनमें कहा गया था कि एयर इंडिया की जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही रही उड़ान एआई2030 प्रतिबंधित हवाई क्षेत्रों के ऊपर से गुजरी है। उसने इन खबरों को गलत बताते हुए इस उड़ान के वास्तविक मार्ग का ग्राफ भी साझा किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित