भोपाल , फरवरी 7 -- नेशनल ज्यूडिशियल एकेडमी, भोपाल में आज शनिवार से दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन की शुरुआत हो रही है। इस सम्मेलन में सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत सहित देशभर से 25 से अधिक हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस और वरिष्ठ न्यायाधीश भाग ले रहे हैं।

सीजेआई बनने के बाद जस्टिस सूर्यकांत का यह मध्यप्रदेश का पहला दौरा है। लंबे अंतराल के बाद इतनी बड़ी संख्या में हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एक साथ भोपाल में जुट रहे हैं, जिससे यह सम्मेलन न्यायिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है।

सम्मेलन की थीम 'एकीकृत, कुशल और जन-केंद्रित न्यायपालिका' रखी गई है। इसी विषय पर सीजेआई सूर्यकांत न्यायाधीशों को संबोधित करेंगे। चर्चा का केंद्र न्याय व्यवस्था को आम नागरिकों के लिए अधिक सुलभ, प्रभावी और समयबद्ध बनाने के उपाय रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित