मुंबई , अगस्त 06 -- हॉरर फ्रैंचाइज़ी 'इनसिडियस' की नई फिल्म 'इनसिडियस: आउट ऑफ द फर्दर' का दूसरा ट्रेलर जारी कर दिया गया है। नया ट्रेलर दर्शकों को फिल्म की डरावनी दुनिया की और गहरी झलक देता है।

फिल्म में एमिलिया ईव 'जेम्मा' की भूमिका निभा रही हैं, जो अपनी बेटी के साथ उसी घर में रहती है, जहां उसका बचपन बीता था। कहानी में जेम्मा को पता चलता है कि वह रहस्यमयी दुनिया 'द फर्दर' में प्रवेश कर सकती है और वहां मौजूद आत्माओं को वास्तविक दुनिया में भी ला सकती है। उसकी इस असाधारण शक्ति का पता चलते ही द फर्दर की दुष्ट आत्माएं वास्तविक दुनिया में प्रवेश कर लोगों को अपना निशाना बनाना शुरू कर देती हैं।

वर्ष 2010 में शुरू हुई 'इनसिडियस' फ्रैंचाइज़ी विश्व की सबसे सफल हॉरर श्रृंखलाओं में शामिल है और अब तक दुनिया भर में 74 करोड़ डॉलर (740 मिलियन डॉलर) से अधिक की कमाई कर चुकी है।

जैकब चास के निर्देशन में बनी 'इनसिडियस: आउट ऑफ द फर्दर' को सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट इंडिया 21 अगस्त, 2026 को भारत में अंग्रेज़ी, हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज़ करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित