पटना, सितम्बर 22 -- िहार सरकार की ओर से भूमिहीन परिवारों को आवासीय भूमि उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू किए गए 'अभियान बसेरा' का राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने स्वागत किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि यह अभियान बिहार के गरीब, वंचित और भूमिहीन परिवारों के लिए उम्मीद की नई किरण है।श्री कुशवाहा ने कहा कि हर परिवार का अपना घर और अपना आशियाना होना सम्मानजनक जीवन का मूल आधार है। लंबे समय से जिन भूमिहीन परिवारों के पास घर बनाने के लिए अपनी जमीन नहीं है, उनके लिए आवासीय भूमि उपलब्ध कराने की पहल महत्वपूर्ण है। इससे ऐसे परिवारों को स्थायित्व और सुरक्षा मिलने के साथ अपने घर का सपना पूरा करने का अवसर मिलेगा।उन्होंने कहा कि अभियान को प्रभावी और पारदर्शी तरीके से लागू किया जाना चाहिए, जिससे राज्य के प्रत्येक पात्र भूमिहीन परिवार तक इसका लाभ पहुंच सके। पात्र परिवारों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द आवासीय भूमि उपलब्ध कराने की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए।
राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता रजनीश कुमार ने कहा कि 'अभियान बसेरा' गरीब और भूमिहीन परिवारों के हित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि किसी परिवार के पास अपना आशियाना होना केवल आवास का विषय नहीं, बल्कि उसके सम्मान, सुरक्षा और बेहतर भविष्य से जुड़ा विषय है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित