जयपुर , अक्टूबर 28 -- वैश्विक ब्रांड ज़ेन डायमंड ने देश में अपना आठवां एवं राजस्थान में पहला स्टोर जयपुर में खोला है।

जयपुर के पैसिफिक मॉल में बुधवार को इसके लॉन्च के अवसर पर ज़ेन डायमंड के प्रबंध निदेशक नील सोनावाला ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 450 से अधिक स्टोर्स का नेटवर्क चलाने वाले इस ब्रांड का राजस्थान में पहला और भारत में आठवां स्टोर हैं। मुंबई, बेंगलुरु, चंडीगढ़ और हैदराबाद जैसे देश के प्रमुख महानगरों और प्रमुख बाजारों के बाद अब जयपुर के बाजार में उतरा है।

श्री सोनावाला ने कहा कि जयपुर में नए स्टोर के साथ हम एक ऐसे शहर के बाजार में उतरे हैं जहां कारीगरी, आभूषण और डिजाइन की अपनी समृद्ध विरासत के लिए जाना जाता है और जहां आधुनिक लग्जरी की मांग भी तेजी से बढ़ रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित