होशियारपुर , मई 27 -- पंजाब के होशियारपुर जिले में बुधवार को एक सड़क हादसे में महिला सरपंच की मौत हो गयी, जबकि उनकी भतीजी गंभीर रूप से घायल हो गयी।
मृतका की पहचान निकिता के रूप में हुई है, जो टांडा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले बस्ती बोहरा गांव की मौजूदा सरपंच थीं। हादसे में उनकी भतीजी सोनाक्षी गंभीर रूप से घायल हो गयी, जिसका इलाज टांडा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।
पुलिस के अनुसार, यह हादसा बुधवार अपराह्न करीब तीन बजे जलालपुर गांव के पास एक ईंट भट्ठे के नजदीक हुआ। निकिता अपने पति सुखविंदर सिंह और भतीजी के साथ मोटरसाइकिल पर जा रही थीं, तभी एक निजी स्कूल बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के समय बस में कोई स्कूली बच्चा मौजूद नहीं था। दुर्घटना में निकिता और सोनाक्षी को गंभीर चोटें आईं, जबकि सुखविंदर सिंह को मामूली चोटें लगीं। घायलों को तुरंत टांडा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने निकिता को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित