होशियारपुर , अक्टूबर 21 -- पंजाब के होशियारपुर में मंगलवार रात अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर हमला कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा ) के जिला उपाध्यक्ष रंजीत सिंह राणा और उनके एक सहयोगी को घायल कर दिया।
सिटी पुलिस थाने के प्रभारी उपनिरीक्षक अनिल कुमार ने बुधवार को बताया कि हमला राणा की दुकान पर हुआ। हमलावरों ने कथित तौर पर धारदार हथियारों से उन पर वार किए, जिसमें उनके सिर और उनके सहयोगी को भी चोटें लगीं। दोनों को उपचार के लिए होशियारपुर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उपनिरीक्षक कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घायलों के बयान अभी दर्ज नहीं किए गए हैं। उनके बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित