होशियारपुर , अक्टूबर 10 -- पंजाब में होशियारपुर जिले के हरियाणा पुलिस थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय लड़के के साथ दुष्कर्म करने के प्रयास के आरोप में एक मजदूर को गिरफ्तार किया गया है।
होशियारपुर के पुलिस उपाधीक्षक (ग्रामीण) नरिंदर सिंह ने शुक्रवार को बताया कि आरोपी की पहचान बिहार निवासी मुकेश रावत (25) के रूप में हुई है। वह गांव के एक घर के कमरे में रहता था। उसने कथित तौर पर लड़के को अपने कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की।
डीएसपी ने बताया कि लड़के ने शोर मचाया, जिसके बाद कुछ राहगीर मौके पर पहुंचे और उसे बचाया।
उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ हरियाणा पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित