होशियारपुर , अप्रैल 20 -- पंजाब में होशियारपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय/विदेशी लिंक से जुड़े नशा तस्करी और अवैध हथियार मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 9.925 किलोग्राम हेरोइन, दो विदेशी निर्मित पिस्तौल, आठ मैगजीन और 40कारतूस बरामद किये हैं।

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने सोमवार को बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी विदेश में बैठे गैंगस्टरों के स्थानीय सहयोगी (हैंडलर) के रूप में काम कर रहे थे और नशा तस्करी ओर अवैध हथियारों की आपूर्ति में संलिप्त थे। इस संबंध में थाना गढ़शंकर, होशियारपुर में प्राथमिकी दर्ज की गयी है और पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए जांच जारी है।

पुलिस ने दोहराया कि नशा, अवैध हथियारों और संगठित अपराध के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित