रामनगर , फरवरी 28 -- उत्तराखंड में चार मार्च को होली का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा, त्योहार को लेकर बाजार पूरी तरह सज चुके हैं और रंग, गुलाल, पिचकारियां तथा तरह-तरह के मुखौटे दुकानों पर सजे हैं, जिससे बाजारों में रौनक बढ़ गई है। इस बार बाजार में सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मुखौटा बना हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित