गोरखपुर , फरवरी 25 -- उत्तर प्रदेश के गोरखपुर परिक्षेत्र में होली पर्व पर 28 फरवरी से आगामी नौ मार्च तक यात्रियों की सुविधा के लिए गोरखपुर परिक्षेत्र से उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की विभिन्न रूटों पर 245 स्पेशल बसें चलायी जायेंगी।
निगम के सूत्रों ने बुधवार को बताया कि परिक्षेत्र के गोरखपुर और राप्ती नगर डिपों के अलावा बस्ती, देवरिया, सिध्दार्थनगर, महराजगंज, सोनौली व पडरौना डिपों आदि से विभिन्न शहरों के लिए स्पेशल बसें चलायी जायेंगी।
सूत्रों ने बताया कि दिल्ली के लिए 36 बसे चलती हैं और होली स्पेशल और 45 अतिरिक्त बसे चलायी जायेंगी। इसी प्रकार गोरखपुर लखनउ के लिए 80 अतिरिक्त बसें, कानपुर के लिए 50 अतिरिक्त बसें और प्रयागराज के बलिए 40 अतिरिक्त बस चलायी जायेगी।
उन्होंने बताया कि निगम ने बसों के संचालन को लेकर तैयारी तेज कर दी है और बसों की मरम्मत व सफायी धुलरयी बंतिम चरण में है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित