शिवपुरी , मार्च 2 -- मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में होलिका दहन से लेकर रंग पंचमी तक कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी अनुविभागीय स्तर पर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
आधिकारिक सूत्रों ने आज बताया कि जिले के सभी अनुविभागीय दंडाधिकारियों को अपने-अपने अनुविभाग में त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा यह व्यवस्था होलिका दहन से लेकर 8 मार्च को रंग पंचमी तक प्रभावी रहेगी।
प्रशासन का उद्देश्य है कि सभी नागरिक शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मना सकें तथा जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य बनी रहे। अधिकारियों को सतर्क रहकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित