वाशिंगटन , जून 16 -- अमेरिकी खुफिया एजेंसियों के हालिया आकलन में कहा गया है कि ईरान के पास अब भी होर्मुज जलडमरूमध्य में समुद्री यातायात बाधित करने और जरूरत पड़ने पर उसे प्रभावी ढंग से बंद करने की क्षमता मौजूद है।

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका और ईरान के बीच प्रस्तावित समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर शुक्रवार को हस्ताक्षर होने हैं, जिसके बाद दोनों देशों के बीच नए दौर की वार्ता शुरू होगी और जलडमरूमध्य में सामान्य नौवहन बहाल करने की कोशिश की जाएगी।

खुफिया आकलन में कहा गया है कि हालिया संघर्ष के दौरान ईरान ने यह दिखाया कि वह वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए महत्वपूर्ण इस समुद्री मार्ग में व्यवधान पैदा करने की क्षमता और इच्छा दोनों रखता है।

एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि नए समझौते के तहत ईरान को किसी भी प्रकार की राहत तभी मिलेगी जब वह होर्मुज जलडमरूमध्य को खुला रखेगा और अपनी अन्य प्रतिबद्धताओं का पालन करेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित