तेहरान , मई 28 -- ईरान की सरकारी मीडिया ने गुरुवार को दावा किया कि होर्मुज जलडमरूमध्य के पास अमेरिका के रात भर के हमलों से कोई नुकसान नहीं हुआ, जबकि संयुक्त राज्य केंद्रीय कमान (सेंटकॉम) ने कहा कि उसने ईरानी ड्रोन के खिलाफ 'पूरी तरह से बचाव के लिए' अभियान चलाए थे।
सेंटकॉम के मुताबिक ईरानी सेना ने पांच एकतरफा हमला करने वाले ड्रोन लॉच किए थे, जो 'होर्मुज जलडमरूमध्य में और उसके पास एक साफ खतरा' थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित