पटना , सितंबर 03 -- ोमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र, मुजफ्फरपुर में गुरुवार को गहन चिकित्सा इकाई का लोकार्पण बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने किया। इस अवसर पर अस्पताल के निदेशक डॉ. कुमार प्रभात सहित चिकित्सक, अधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
इस नई गहन चिकित्सा इकाई के शुरू होने से गंभीर रूप से बीमार कैंसर मरीजों को बेहतर एवं अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। आईसीयू की सुविधा से मरीजों के उपचार, निगरानी एवं आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।
स्वास्थ्य मंत्री श्री कुमार ने कहा कि बिहार सरकार राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार एवं उन्हें आधुनिक बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।उन्होंने कहा कि कैंसर मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र में अत्याधुनिक सुविधाओं के विस्तार से उत्तर बिहार सहित आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को काफी लाभ मिलेगा।उन्होंने अस्पताल प्रबंधन एवं चिकित्सकों को मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं संवेदनशील स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के लिए शुभकामनाएं दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित