रायबरेली, 11 अक्टूबर 2026 (वार्ता) होमगार्ड भर्ती-2025 के तहत चयनित 472 अभ्यर्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण 12 अक्टूबर से पुलिस लाइन में शुरू होगा।

इनमें 378 पुरुष और 94 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। स्वास्थ्य परीक्षण में सफल अभ्यर्थियों का उसी दिन पुलिस द्वारा चरित्र सत्यापन भी कराया जाएगा।

जिला कमांडेंट होमगार्ड्स संजय कुमार शर्मा ने रविवार को बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड से चयनित अभ्यर्थियों की सूची जिला होमगार्ड कार्यालय को प्राप्त हो गई है। पुरुष अभ्यर्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण 12 से 17 अक्टूबर तक और महिला अभ्यर्थियों का 21 व 22 अक्टूबर को प्रस्तावित है। प्रतिदिन 65 अभ्यर्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को मेरिट सूची में दर्ज क्रमांक के अनुसार निर्धारित तिथि पर उपस्थित होना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को 12 पासपोर्ट आकार के फोटो, 10 रुपये के स्टांप पेपर पर शपथपत्र, सभी शैक्षिक एवं अन्य अभिलेखों की मूल प्रतियां, स्वप्रमाणित छायाप्रतियों का एक सेट और आधार कार्ड अथवा ड्राइविंग लाइसेंस सहित आवश्यक दस्तावेज लाने होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित