बारां , अगस्त 30 -- राजस्थान में बारां जिले के शाहबाद थाना क्षेत्र में होड़ापुरा के पास नदी के तेज बहाव में बहे दादा-पोते के शव करीब 40 घंटे बाद रविवार को बरामद कर लिये गये।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लगातार दूसरे दिन चले बचाव अभियान दौरान राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) और पुलिस ने नदी में तलाश करते हुए दोनों शवों को पत्थरों के बीच से बाहर निकाला।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, होड़ापुरा के पास नदी के तेज बहाव में दो लोग बह गये थे। हादसे के बाद से ही एसडीआरएफ और पुलिस द्वारा लगातार उनकी तलाश की जा रही थी। शनिवार को काफी प्रयासों के बावजूद सफलता नहीं मिल सकी। रविवार को दोबारा अभियान शुरू किया गया, जिसमें दोनों के शव नदी में पत्थरों के बीच फंसे हुए मिले।

थानाधिकारी योगेश शर्मा ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि करीब 40 घंटे बाद दोनों शव बरामद किये गये हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित