भरतपुर , मई 07 -- राजस्थान में भरतपुर के सेवर थाना क्षेत्र में पुलिस ने होटल रेजेंटा में चल रहे संगठित जुआ रैकेट को बेनकाब करते हुए सात जुआरियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि जुआरियों से आठ लाख 13 हजार 200 रुपये की नगदी, 12 मोबाइल फोन, एक कार और ताश की गड्डियां बरामद की गयी हैं। पुलिस कार्रवाई के दौरान मौके से भागने की कोशिश में छत से कूदने के कारण दो आरोपी घायल हो गये, जिन्हें उपचार के लिए आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार जुआरियों में छोटेलाल, प्रवीण कुमार प्रभाकर, कृष्णकांत शर्मा, जितेन्द्र सिंह, महेश कुमार और सोनू शर्मा शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित