भरतपुर , सितम्बर 24 -- राजस्थान में सवाई माधोपुर में आलनपुर के खाटू श्याम मंदिर के पास एक होटल में बुधवार देर रात तेंदुए के आ जाने से होटलकर्मियों की सांसें अटक गयीं।
वन विभाग के सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि तेंदुआ करीब दो घण्टे तक होटल में चहलक़दमी करता रहा। वन विभाग का दल जब उसे बेहोश करने के लिए होटल के गेम एरिना के पास पहुंचा, तभी तेंदुआ खिड़की से निकलकर बाहर भाग गया।
तेंदुए के वापस जंगल का रुख करने के बाद कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। लेपर्ड की यह गतिविधि होटल के सीसीटीवी कैमरों में कैद हुआ है। इससे पहले तेंदुए को पकड़ने के प्रयास के दौरान होटल स्टाफ को मौके से हटा दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित