चंडीगढ़ /सोनीपत , मार्च 09 -- हरियाणा में खरखौदा के मतिंदु रोड स्थित एक होटल के पास एक युवक पर कथित तौर पर गर्म लोहे की छड़ों से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुरुग्राम निवासी वीरेंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका भाई अनिल देर रात बिस्मिल्लाह होटल के पास खड़ा था। इसी दौरान होटल के कुछ कर्मचारियों और अन्य युवकों ने उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने गर्म लोहे की छड़ों से अनिल के पैरों पर कई बार वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित