उदयपुर , जुलाई 25 -- राजस्थान में उदयपुर शहर के पिछोला झील में शनिवार को एक बालिका की डूबकर मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि दिल्ली निवासी सोनू सिंह तंवर अपनी पत्नी और दो वर्षीय बच्ची के साथ उदयपुर घूमने आये थे। यह परिवार यहां पिछोला झील के किनारे होटल जगत निवास में ठहरा था। सुबह वह नाश्ता लेने के लिए गये थे, उसी दौरान बालिका हिमाई होटल की बालकनी से अचानक पिछोला झील में गिर गयी।

घटना के बाद होटल का कर्मचारी ने झील में कूदकर बालिका को बाहर निकाला , लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित