नैनीताल , जून 04 -- उत्तराखंड की पर्यटन नगरी नैनीताल गुरुवार को पूरी तरह हॉकीमय नजर आई। ऐतिहासिक डीएसए मैदान में 100वीं ऑल इंडिया ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता का रंगारंग शुभारंभ हुआ।
कुमाऊं मंडल आयुक्त एवं मुख्यमंत्री सचिव दीपक रावत ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता के शुभारंभ से पहले तल्लीताल रोडवेज स्टेशन से डीएसए मैदान तक निकाली गई भव्य शोभायात्रा में नैनीताल के गौरव और हॉकी जगत की पहचान ओलंपियन राजेंद्र रावत तथा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी नरेंद्र बिष्ट और ललित शाह को विशेष रूप से सुसज्जित वाहन में सम्मान के साथ डीएसए मैदान तक लाया गया। शोभायात्रा में स्कूली छात्र-छात्राओं, पुलिस बैंड, पारंपरिक छोलिया नृत्य दल, महिला समूहों और सांस्कृतिक टीमों की भागीदारी ने पूरे शहर को उत्सव के रंग में रंग दिया। रंग-बिरंगी झांकियों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित