राजगीर बिहार , अप्रैल 10 -- मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश ने शुक्रवार को खले गये डिवीजन ए के अपने-अपने मुकाबलो में जीत दर्ज करते हुए 16वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2026 के फाइनल में जगह बना ली हैं। रविवार को दोनों टीमों के बीच खिताबी भिड़ंत होगी।
आज यहां राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गये पहले सेमीफाइनल में मध्य प्रदेश ने दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव के खिलाफ 4-2 से जीत हासिल की। विजेताओं की ओर से दीपक सिंह ने (29वें), करण गौतम ने (43वें), गाजी खान ने (47वें) और सिद्धार्थ बेन ने (51वे) मिनट में गोल किए, जबकि दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव हॉकी के लिए कप्तान धीरज पाल ने (36वें) और अपूर्व चौहान ने (54वें) मिनट में गोल दागे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित