मैहर , अक्टूबर 30 -- मध्यप्रदेश में मैहर जिले के अमदरा थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक निजी यात्री बस सड़क पर खड़े कंटेनर से टकरा गई। हादसे में दो यात्री मामूली रूप से घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार हैदराबाद से 35 यात्रियों को लेकर बनारस जा रही टूरिस्ट बस राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर सड़क किनारे खड़े कंटेनर से टकरा गई। दुर्घटना में घायल दोनों यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित