हैदराबाद , नवंबर 01 -- भारतीय सेना तेलंगाना के सभी 33 जिलों के अग्निवीर अभ्यर्थियों की भर्ती के लिए 13 से 24 नवंबर तक रंगारेड्डी जिले के गाचीबावली स्थित जीएमसी बालयोगी एथलेटिक स्टेडियम में भर्ती रैली आयोजित करेगी।

रैली में अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं पास) और अग्निवीर ट्रेड्समैन (आठवीं पास) श्रेणियों के लिए अभ्यर्थियों की स्क्रीनिंग की जाएगी।

रैली के लिए प्रवेश पत्र प्राप्त कर चुके अभ्यर्थियों को भर्ती वर्ष 2027 की अधिसूचना में निर्धारित सभी आवश्यक मूल दस्तावेजों के साथ आयोजन स्थल पर पहुंचने की सलाह दी गई है। भर्ती संबंधी अधिसूचना और अन्य जानकारी सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित