हैदराबाद , मार्च 31 -- तेलंगाना में खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हैदराबाद पुलिस ने मंगलवार को यहां के कट्टेदान इलाके में अवैध रूप से चल रही एक अदरक-लहसुन पेस्ट निर्माण कारखाने का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार 'एसकेआर फूड प्रोडक्ट्स' का मालिक 55 वर्षीय हसन अली रूपानी कथित तौर पर घटिया दर्जे के कच्चे माल, लहसुन के छिलकों और 'एसिटिक एसिड' तथा 'जेनथन गम' जैसे रसायनों का उपयोग करके मिलावटी पेस्ट तैयार करता था। यह असुरक्षित पेस्ट खुले कंटेनरों में रखा जाता था, जहाँ इसमें अन्य प्रदूषक तत्व मिलने का भी खतरा रहता था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित