हैदराबाद , जून 02 -- विश्व प्रसिद्ध पोचमपल्ली इकत वस्त्रों को बढ़ावा देने के लिए आगामी पांच से सात जून को तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में 'थ्रेड पोचमपल्ली' नामक एक विशेष हथकरघा वस्त्र प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, प्रदर्शनी केंद्र हाईटैक्स में आयोजित होने वाली इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य पोचमपल्ली हथकरघा कारीगरों की आजीविका और उनके जीवन स्तर में सुधार करना है, साथ ही हथकरघा उत्पादों के लिए बाजार में बिक्री के बेहतर अवसर पैदा करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित