हैदराबाद , मार्च 05 -- तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के टोली चौकी में गुरुवार को निर्माणाधीन एक बहुमंजिला इमारत के गिरने से तीन निर्माण श्रमिकों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार, निर्माण कार्य में लगे श्रमिक पांच मंजिला इमारत से गिर गए। दो श्रमिकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य श्रमिक ने निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घायल श्रमिकों का इलाज चल रहा है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए उस्मानिया जनरल अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
इस बीच, कांग्रेस नेता महेश कुमार गौड़ ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया और मृतक श्रमिकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने सरकार से घायलों को बेहतर चिकित्सा उपचार प्रदान करने का आग्रह किया।
श्री गौड़ ने अधिकारियों से निर्माण स्थलों पर निगरानी को मजबूत करने एवं भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा मानकों को सख्ती से लागू करने का भी आह्वान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित