हैदराबाद , सितंबर 01 -- तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी की हालिया ब्रिटेन और अमेरिकी दौरे के बाद कई अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय हैदराबाद को वैश्विक ज्ञान केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए अपने परिसर और शैक्षणिक कार्यक्रम शुरू करने जा रहे हैं।
श्री रेड्डी ने सोशल मीडिया पर कहा कि हैदराबाद में एक वैश्विक ज्ञान केंद्र बनाने के राज्य के विजन को दुनिया के कुछ प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों का समर्थन और साझेदारी मिली है। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए उनका मुख्य फोकस और योगदान कौशल, खेल और शिक्षा के क्षेत्रों में होगा, ताकि उन्हें वैश्विक चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार किया जा सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लंदन विश्वविद्यालय (यूके) और नॉर्थईस्टर्न यूनिवर्सिटी, बोस्टन (अमेरिका) हैदराबाद में अपने विदेशी परिसर स्थापित करने जा रहे हैं। हार्वर्ड विश्वविद्यालय और उसके कुछ स्कूल तेलंगाना में चुनिंदा कार्यक्रम और पाठ्यक्रम शुरू करने के इच्छुक हैं। ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय, कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय, एसओएएस लंदन, इंपीरियल कॉलेज लंदन, लंदन बिजनेस स्कूल और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के साथ हुई बैठकों के सकारात्मक नतीजे निकले हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित