हैदराबाद , अक्टूबर 25 -- हैदराबाद के रमंतापुर स्थित चर्च कॉलोनी में रविवार को जी 2 इमारत के भूतल पर बनी कबाड़ की दुकान में विस्फोट के बाद आग लगने से दुकान मालिक गंभीर रूप से झुलस गया।

यह घटना दुकान में धातु का सामान काटने के दौरान हुई। दुकान मालिक परशुराम (43) के शरीर का करीब 70 प्रतिशत हिस्सा झुलस गया। स्थानीय लोग उसे एंबुलेंस से गांधी अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित