हैदराबाद , जुलाई 11 -- रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को यहां कोंडाकल स्थित मेधा बोगीज़ फ़ैक्टरी का निरीक्षण किया और उत्पादन प्रक्रिया, तकनीकी क्षमता, कौशल विकास के प्रयास और उन्नत विनिर्माण के लिए कर्मचारियों को दिये जा रहे प्रशिक्षण के बारे में जानकारी हासिल की।
श्री वैष्णव ने फैक्ट्री में विनिर्माण प्रक्रिया के अलग-अलग चरणों का जायज़ा लिया और रेलवे कोच तथा पुर्ज़ों के उत्पाद में लगी टीमों और इंजीनियरों से विस्तार से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने उत्पादन प्रक्रिया, तकनीकी क्षमता, कौशल विकास की कोशिशों और उन्नत विनिर्माण के लिए कर्मचारियों को दिये जा रहे प्रशिक्षण के बारे में जानकारी हासिल की।
इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों की रोज़मर्रा की ज़िम्मेदारियों, उनके सीखने और प्रशिक्षण के अनुभव, और फ़ैक्टरी में आधुनिक विनिर्माण तरीकों को अपनाने के बारे में भी पूछा। उन्होंने टीमों के समर्पण, तकनीकी विशेषज्ञता और प्रतिबद्धता की तारीफ़ की और कहा कि भारत की बढ़ती रेलवे विनिर्माण क्षमताओं के लिए कुशल कर्मचारियों की बहुत ज़रूरी है।
दौरे के दौरान रेल मंत्री ने विनिर्माण अवसंरचना का भी जायज़ा लिया और फ़ैक्टरी में गुणवत्ता मानक, उत्पाद प्रक्रिया और क्षमता बढ़ाने की कोशिशों के बारे में जानकारी ली। श्री वैष्णव के साथ कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी भी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित