हैदराबाद , अक्टूबर 18 -- तेलंगाना में हैदराबाद के टैंक बंड में रविवार को बथुकम्मा उत्सव के भव्य समापन 'सड्डुला बथुकम्मा' के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

लगभग 1,000 बथुकम्मा को शहीद स्मारक से टैंक बंड तक एक जुलूस के रूप में ले जाया जाएगा जहां महिलाएं पारंपरिक नृत्य और उत्सवों में भाग लेंगी।

इस कार्यक्रम में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला और अभिनेता विजय देवरकोंडा तथा रश्मिका मंदाना के शामिल होने की उम्मीद है। समारोह शाम पांच बजे शुरू होगा जिसमें लगभग 700 लोक कलाकार पारंपरिक कला रूपों जैसे पेरिनी, गुसाडी, ओग्गु डोलु और डप्पू की प्रस्तुति देंगे।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि शाम सात बजे एक लेज़र शो होगा जिसके बाद आतिशबाजी की जाएगी और निर्धारित घाट पर बथुकम्मा का विसर्जन किया जाएगा।

टैंक बंड और आसपास के पर्यटन स्थलों पर एक भव्य मंच, एलईडी स्क्रीन और सजावटी लाइटें लगाई गई हैं। मंत्री सीथक्का ने पूरे राज्य की महिलाओं और लोगों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में इन समारोहों में शामिल हों।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित