हैदराबाद , अप्रैल 17 -- तेलंगाना में हैदराबाद के उप्पल मेट्रो स्टेशन पर शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक अज्ञात आदमी ने फोन करके स्टेशन परिसर में बम लगाए जाने की चेतावनी दी।
मेट्रो कर्मचारियों से सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और बम निरोधक दस्ते और खोजी दस्ते के साथ मिलकर गहन जांच की। तलाशी के बाद, अधिकारियों ने पुष्टि किया कि कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, जिससे यात्रियों और कर्मचारियों को राहत मिली।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कॉल करने वाले व्यक्ति का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित