हैदराबाद , अप्रैल 20 -- एयरलाइन 'फ्लाई91' ने सोमवार को स्पष्ट किया कि उसकी हैदराबाद-हुबली उड़ान ( आईसी3401) में कोई तकनीकी खराबी नहीं आई थी। एयरलाइन ने इस संबंध में कुछ मीडिया रिपोर्टों को झूठा और निराधार बताते हुए खारिज कर दिया है।
एक आधिकारिक बयान में एयरलाइन ने कहा कि यह उड़ान 19 अप्रैल को दोपहर तीन बजे हैदराबाद से रवाना हुई थी। हुबली के करीब पहुंचने पर खराब मौसम के कारण विमान को मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के तहत बेंगलुरु की ओर मोड़ दिया गया था।
बाद में यह उड़ान हुबली गई और अंततः अपने बेस हैदराबाद सुरक्षित लौट आई। एयरलाइन ने इस बात पर जोर दिया कि 'सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं' किया गया और विमान को 'होल्ड' पर रखना या 'डायवर्ट' करना उद्योग के बेहतरीन मानकों के तहत उठाए गए एहतियाती कदम थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित