हैदराबाद , अक्टूबर 28 -- आंध्र प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष वाईएस शर्मिला ने अपने पति के साथ बुधवार को प्रजा भवन में तेलंगाना की मंत्री धनसारी अनुसूया (सीताक्का) से मुलाकात की और उन्हें अपनी पुत्री की शादी का निमंत्रण दिया।
सुश्री सीताक्का ने दंपती का गर्मजोशी से स्वागत किया और शॉल ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित किया। इसके बाद दोनों ने साथ में नाश्ता किया। यात्रा के दौरान शर्मिला ने प्रजा भवन के विभिन्न हिस्सों का दौरा किया और अपने पिता तथा आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी से जुड़ी यादों को ताजा किया, जो कभी वहां रहते थे। उनकी तस्वीर देखकर श्रीमती शर्मिला भावुक हो गईं, जिसके बाद सुश्री सीताक्का ने उन्हें सांत्वना दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित