श्रीगंगानगर , फरवरी 14 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ में पुलिस ने शुक्रवार देर रात एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार करके उनसे 96 ग्राम हेरोइन बरामद की।
पुलिस सू्त्रों ने शनिवार को बताया कि गुप्त सूचना पर रायसिंहनगर चौराहे पर पुलिस ने नाकाबंदी करके एक कार को रोककर उसकी जांच की तो कार में सवार महिला सहित तीन व्यक्तियों से 96 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान सोनीराम, राजकुमार और एक महिला राणोबाई के रूप में हुई है। उनसे हेरोइन की बिक्री के 12 हजार 200 रुपए भी बरामद हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित